दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चा है। लेकिन इस संभावित बदलाव के पक्ष में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं हैं। उन्हें नहीं लगता कि, प्रदेश संगठन में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत है।
सरगुजा में सिंहदेव ने कहा, इस बार के चुनाव में सीनियर नेता प्रदेश में न सिर्फ दोबारा सरकार बनने की बात कर रहे हैं ,बल्कि 75 पार का दावा यानी 90 में से 75 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे अच्छी स्थिति बताया है।
सिंहदेव ने कहा- संगठन में फेरबदल को लेकर मुझे जानकारी नहीं है। पार्टी के सीनियर मंत्री कह रहे हैं कि इस बार 75 के पार। अगर ऐसा अनुमान है तो संगठन में बदलाव का औचित्य समझ के परे है। टीम अच्छा काम कर रही है तो बदलना क्यों ? हार जीत की निकटतम स्थिति में बदलाव सही होता है, मगर यहां तो स्थिति अच्छी है, मंत्रिमंडल के बदलाव पर सिंहदेव ने कहा कि मुझे की जानकारी नहीं है।


