नई दिल्ली. लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू परिवार (Lalu Yadav) पर सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) ने शिकंजा कसा है. इस मामले में आज CBI ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को समन भेजा. लेकिन उप मुख्यमंत्री नहीं गए. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की गर्भवती पत्नी राजश्री यादव (Rajshree Yadav) निजी अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी से शुक्रवार को Enforcement Directorate (ED) के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की थी. इस दौरान वह बेहोश हो गई थीं और बीपी (Blood Pressure) की समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जिसकी वजह से तेजस्वी दिल्ली स्थित सीबीआई के हेडक्वार्टर नहीं जा पाए. वहीं इस मामले पर लालू प्रसाद यादव ने निशाना साधते हुए आपातकाल से तुलना कर दी है. बता दें कि उनकी पत्नी की तबीयत स्थिर बताई जा रही है.
जांच एजेंसी CBI ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को इसके पहले भी समन भेजा गया था. CBI ने उन्हें दूसरी बार समन भेजा है, जिसमें कि वह पत्नी के स्वास्थ्य कारणों के चलते उपस्थित नहीं हो पाएंगे. इसके पहले विधानसभा सत्र का हवाला देते हुए तेजस्वी चार फरवरी को भेजे गए समन पर नहीं गए थे.


