दूल्हे को 3 लाख का चूना लगाकर रात को भाग गई नई दुल्हन, नकली चाचा-चाची और बिचौलिए समेत 4 के खिलाफ 420 का मामला दर्ज

सागर। जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक नई नवेली दुल्हन (new bride) अपने दुल्हे को करीब 3 लाख का चूना लगाकर रात के अंधेरे में फरार हो गई। मामले में पुलिस ने धारा 420 का (cheating) मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके तीन अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। (robber bride)

मामला राहतगढ़ थाने इलाके के खेजरा माफी गांव का है, जहां के हरदयाल राय की शादी ग्राम मुड़िया खेड़ा, जिला भोपाल निवासी कीर्ति पटेल से 11 फरवरी को नरसिंह बाबा मंदिर में हुई थी। 4 मार्च की रात नई नवेली दुल्हन दूल्हे को सोता छोड़कर रात में रफूचक्कर हो गई। साथ में गहने और दो मोबाइल भी ले गई। दुल्हे हरदयाल की शादी बिचौलिए राकेश सपेरा के माध्यम से हुई थी। बिचौलिए ने ही कीर्ति कुशवाहा से उसे 10 फरवरी को विदिशा जिले के एक ढाबे में मिलवाया था। इस दौरान कीर्ति के साथ में उसके रिश्ते के चाचा जमना अहिरवार और चाची, निशा भी साथ थे। उसी समय शादी के एवज में एक लाख रुपये देने की बात सामने आई तो हरदयाल ने 50 हजार रुपये मौके पर बिचौलिए को दे दिए। बाकी 49 हजार कीर्ति के खाते में फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया।

.

Recent Stories