Monday, February 16, 2026

पंजाब रिजल्ट:चन्नी दोनों सीटों पर आप कैंडिडेट से हारे; केजरीवाल बोले- मुझे आतंकवादी कहने वालों को पंजाब ने जवाब दिया

पंजाब में सियासी बदलाव के कयास तो पहले से थे, लेकिन आज आए चुनाव नतीजों ने तो बदलाव की नई परिभाषा तय कर दी है। यहां आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ बहुमत के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया, बल्कि विनिंग सीट्स का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं।

आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, वहीं मौजूदा CM चरणजीत चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। दोनों ही सीटों पर उन्हें आप कैंडिडेट ने हराया। उनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल भी चुनाव हार चुके हैं। ताजा रुझान यहां देखें…

कुल सीटें कांग्रेस AAP अकाली+ भाजपा+ अन्य
117 19 91 4 2 1

केजरीवाल बोले- मुझे आतंकवादी कहने वालों को जवाब मिला
बंपर जीत के केजरीवाल ने कहा, ‘आपने देखा कि पंजाब में कितने बड़े षड़यंत्र किए गए। आखिर में ये सारे इकट्ठे होकर बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है। इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है, केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। केजरीवाल सच्चा देशभक्त है।’

शपथ समारोह भगत सिंह के गांव में होगा
जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।

.

Recent Stories