डंपर में फंसी स्कूटी, मासूम को 2KM तक घसीटा :सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं, लोग चिल्लाते रहे, रुका नहीं; दादा-पोते की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दिलदहला देने वाले सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई। दरअसल, शनिवार को कानपुर-सागर हाईवे पर एक स्कूटी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन 6 साल का पोता डंपर के अगले हिस्से में स्कूटी समेत फंस गया। डंपर का ड्र्राइवर बच्चे और स्कूटी को 2 किलोमीटर तक घसीटता ले गया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बाइक से डंपर का पीछा किया और रोकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। इस दौरान डंपर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सड़क से चिंगारी निकल रही थी। घटना का एक वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि हमीरपुर चुंगी के पास रहने वाले रिटायर्ड टीचर उदित नारायण (67) अपने 6 साल के पोते सात्विक पुत्र नीरज को स्कूटी से घुमाने के लिए निकले थे। तभी महोबा से कबरई की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे में उदित नारायण की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सहित पोता सात्विक डंपर के नीचे फंस गया। तकरीबन 2 किलोमीटर तक घिसटता चला गया। जब तक लोगों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया तब तक सात्विक के शव के चीथड़े उड़ चके थे।

.

Recent Stories