तुर्किये में इंडिया का ऑपरेशन दोस्त-टीम 10 दिन नहाई नहीं:रातोंरात बने 140 पासपोर्ट, 18 महीने के जुड़वां छोड़कर गई रेस्क्यू वर्कर… 7 इमोशनल कहानियां

तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप में रेस्क्यू के लिए भारत से गईं नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें लौट आई हैं और अपने साथ लाई हैं तुर्किये के लोगों का प्यार, सम्मान और बहुत सारी यादें।

टीम के सदस्यों ने बताया कि कैसे वहां आपदाग्रस्त लोगों ने भारतीय रेस्क्यू टीम का ख्याल रखा, कैसे भाषा का फर्क होते हुए भी वहां के लोगों ने बचाव दल के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर किया, कैसे 10 दिन तक रेस्क्यू दल के सदस्य बिना नहाए लोगों को बचाने में लगे रहे और लौटते वक्त अपना सारा सामान जरूरतमंदों को दे आए। आते वक्त भी उनके दिल में बस यही खयाल रहा कि काश कुछ और लोगों को बचा पाते।

7 फरवरी को NDRF ने तुर्किये में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। 10 दिनों में टीम ने 2 लड़कियों का रेस्क्यू किया और 85 लाशों को मलबे से निकाला। पिछले हफ्ते टीम भारत लौटकर आई। सोमवार 20 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास पर सभी टीम मेंबर्स का अभिवादन किया गया। वहां से लौटे अफसरों और जवानों ने इन 10 दिनों के प्रोफेशनल, पर्सनल अनुभव और चुनौतियां शेयर कीं।

.

Recent Stories