‘स्वार्थ के लिए ED का दुरुपयोग’: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ- कहा, केंद्रीय नेतृत्व के साजिश के तहत ये सब किया जा रहा…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, केंद्रीय नेतृत्व के साजिश के तहत ये सब किया जा रहा. केंद्र की सरकार अपने स्वार्थ के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है.

ताम्रध्वज साहू ने कहा, जब भी हम कुछ अच्छा काम करना चाहते हैं पार्टी को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर होता है. केंद्र की एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए, केंद्र की सरकार अपने स्वार्थ का उपयोग कर रही हैं. ईडी की जितने छापे पड़े हैं 1 महीने पहले कर लेना था या 1 महीने बात कर लेना था. अधिवेशन के समय ही टारगेट कर रहे हैं. ताकि, कांग्रेस की सरकार बदनाम हो, अधिवेशन प्रभावित हो. लेकिन हम फिर भी दोगुने उत्साह से अधिवेशन करेंगे.

.

Recent Stories