AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली वाले घर पर पथराव हुआ है। ओवैसी ने देर रात 1 बजे अपने घर पर हुए हमले के वीडियो ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे दिल्ली वाले घर पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले जब मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को इन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए
यह चिंताजनक है कि यह एक हाई सिक्योरिटी जोन में हुआ है। मैंने पुलिस में शिकायत दी है और वे मेरे घर जांच करने पहुंच गए हैं।


