स्व.केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता:रोमांचक मुकाबला जीतकर कोरबा बना विजेता

स्व.केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के 5वे दिन शनिवार को कोरबा प्रेस क्लब (केपीसी) व एसईसीएल कोरबा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। केपीसी की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लेते हुए एसईसीएल की टीम को पहले बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया। रविकांत शर्मा की कप्तानी में उतरी एसईसीएल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 143 रन बनाया। नौशाद खान की कप्तानी में केपीसी की टीम उक्त लक्ष्य का पीछा करने उतरी।

टीम के खिलाड़ी राजकुमार शाह की बेहतरीन बल्लेबाजी से एक समय में केपीसी की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी। एसईसीएल के हाथ से मैच निकलते नजर आ रही थी, लेकिन राजकुमार शाह के रन आउट होने के बाद रन गति धीमी हो गई। हालांकि टीम के खिलाड़ी मैदान में मजबूती के साथ डटे रहे। अंतिम गेंद में 3 रन की आवश्यकता के बीच टीम 1 रन से चूक गई। इस तरह निर्धारित ओवर के अंतिम गेंद तक केपीसी की टीम 3 विकेट पर 142 रन बना सकी और इस एसईसीएल की टीम ने मैच 1 रन से जीत लिया।

रविकांत और राजकुमार ने बनाए 75-75 रन
केपीसी से राजकुमार शाह और एसईसीएल से रविकांत शर्मा ने 75-75 रन बनाए। एसईसीएल की टीम विजयी होने पर रविकांत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी ओर मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद चौधरी टेंट हाउस के संचालक लालबाबू चौधरी की ओर से हैट्रिक सिक्स लगाने और बेहतर खेलने पर राजकुमार शाह को ₹1000 रुपए का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दर्शक अमन दास की ओर से भी केपीसी टीम के मनोज यादव और राजकुमार शाह को नगद पुरस्कार दिया गया।

.

Recent Stories