त्रिपुरा में 1 बजे तक 51.35% वोटिंग:साउथ त्रिपुरा में पोलिंग बूथ के बाहर झड़प, CPI समर्थक घायल; 60 सीटों पर 259 प्रत्याशी मैदान में

2023 के पहले चुनाव के तहत त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राज्य में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 1 बजे तक 51.35% मतदान हो चुका है।

हालांकि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान के बीच मारपीट की कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं। साउथ त्रिपुरा में एक पोलिंग बूथ के बाहर कुछ लोगों ने CPI समर्थक को पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

सिंगल फेज में हो रहे चुनाव में राज्य की 28.13 लाख जनता 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी। जबकि नतीजे 2 मार्च को घोषित होंगे। राज्य में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को खत्म हो गया था।

अपडेट्स…

  • पूर्व CM मनिक सरकार ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है वे दूसरों को भी वोटिंग से रोक रहे हैं।
  • साउथ त्रिपुरा के 36- शांतिर बाजार में कलाचेरा बूथ के बाहर एक CPI समर्थक की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
  • हरिपुर गांव के (दासपारा) ऋषिमुख में हमला कर मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
  • वोटिंग शुरू होने से पहले PM मोदी ने युवाओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की।
.

Recent Stories