दुर्ग जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के मां-बाप काम पर बाहर गए हुए थे। बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अमन विश्वकर्मा वहां पहुंचा। उसने बच्ची को अकेली पाकर उसे घर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। नंदिनी पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं के
थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। 6 साल की बच्ची बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। उसके माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। वो दोनों बच्ची को घर में छोड़कर पास के गांव काम पर गए थे। सुबह लगभग 9-10 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले अमन विश्वकर्मा ने बच्ची को घर में अकेली देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। वो बच्ची के पास उसके घर पहुंचा और उसके साथ खेलने लगा।
इसके बाद वो बच्ची को घर के अंदर ले गया फिर उसके साथ गंदा काम किया और वहां से भाग गया। शाम को जब बच्ची के मां बाप घर लौटे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने नंदिनी थाने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को भागने से पहले ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बच्ची ने मां को बताई सच्चाई
बच्ची के माता पिता जब मजदूरी करके घर लौटे तो बच्ची को तकलीफ में पाया। बच्ची मां को देखकर रोने लगी। मां ने उससे प्यार से पूछा तो बच्ची ने बताया कि अमन अंकल ने उसे मारा तो उसे दर्द हो रहा है। इसके बाद मां ने पूछा कहां मारा। बच्ची ने जब बताई बात तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को ब्लीडिंग भी हो रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
इस तरह और भी मामले सामने आए थे.. नीचे पढ़ें
कवर्धा जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 8 दिन पहले 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। रेप स्कूल में ही हुआ। दुष्कर्म के आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल जगदीश सांखला को सह आरोपी बनाते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल प्रिंसिपल की भूमिका सामने नहीं आई है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

कवर्धा एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि मेडिकल में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव ग्राम चचेड़ी का रहने वाला है। उसने स्कूल कैंपस में ही रेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोर न्याय अधिनियम यानि पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला की भी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
घटना 7 फरवरी मंगलवार की बताई जा रही है। परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की। वह आरोपी के संबंध में तो नहीं बता पाई लेकिन उसने स्कूल में ऐसा होने की बात कही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच की और कंडक्टर मुकेश यादव पर संदेह हुआ। बच्ची भी उसे देखकर बुरी तरह डरी दिखाई दी। इसके बाद मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया। पूरी खबर पढ़िए

14 साल के पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म
रायपुर में 7 दिसंबर 2022 से लापता 8 साल की बच्ची की लाश 7 दिन बाद मिली थी। बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग पड़ोसी ने रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बच्ची के घर के पास ही रहने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए SSP प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी दी थी कि घर के पास ही रहने वाले 14 साल के नाबालिग ने बच्ची से दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर झाड़ियों में लाश फेंक दी थी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग आरोपी ने बच्ची को 7 दिसंबर की दोपहर 2 बजे के आसपास अपने साथ घुमाने ले गया। दोनों आसपास की कॉलोनी में घूमते रहे। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के 7 दिन बाद लाश घर से 500 मीटर दूर मिली थी।


