उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों शिव नवरात्रि चल रही है. इस बीच कई नेता बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. बीते दिनों सिंधिया परिवार ने बाबा के दर्शन किया. इसी कड़ी में आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर महाकाल के दर्शन करने पहुंचे. गौतम गंभीर ने बाबा के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए. उन्होंने बाबा महाकाल से देश की तरक्करी की कामना की.गौतम गंभीर ने बताया कि बाबा के दर्शन बहुत शांति मिला. उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहा हूं. बीजेपी सांसद ने विश्व कल्याण की बाबा से कामना भी की. दर्शन करने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इंदौर के लिए रवाना हो गए.


