Monday, February 16, 2026

ग्रामीण पर भालुओं ने किया हमला

कोरबा।करतला थाना अंतर्गत ग्राम सकदुकला निवासी 55 वर्षीय श्याम लाल कंवर पर भालू ने हमला कर दिया।जो जलाऊ लकड़ी बटोरने जंगल तरफ गया हुआ था। अचानक 3 से 4 भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया किसी तरह अपने सूझ बुझ से भालुओं को खदेड़ने में वह सफल रहा लेकिन हमले से श्यामलाल घायल हो गया। ग्रामीणों को पता चलते ही डायल112 व108 संजीवनी को कॉल किया गया।डायल 112 एवं संजीवनी 108 मौके पर पहुंची और संजीवनी 108 टीम के धरम चौहान एवं पायलट भवानी झारिया की मदद से करतला सी एस सी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

.

Recent Stories