कांकेर जिले के कोरर के पास भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। हादसा गुरुवार को कोरर के चिलहटी चौक के पास हुआ।
सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच थी। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 बच्चों ने कोरर अस्पताल में दम तोड़ा। ड्राइवर और एक बच्चे की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।


