भूतिया गर्ल्स हॉस्टल! रात के वक्त छात्राओं को सरकारी छात्रावास में दिखाई देता है भूत का साया, परछाई से डरी-सहमी लड़कियों ने अधिकारियों को सुनाई आपबीती

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले के सीनियर बालिका छात्रावास में भूत का साया (Ghost haunts hostel) है. यहां रहने वाली छात्राएं पिछले 10 दिनों से भय के साये में जीने को मजबूर है. रात होते ही खिड़की पर अजीब परछाई और चमकती आँखे दिखाई देने से यह छात्राएं भयभीत है. छात्राओं का कहना है कि इसके पूर्व दीपावली के समय होस्टल में अज्ञात साया दिखाई देता था. अब यह सिलसिला रोज का हो गया है. अधिकारी छात्रावास की बाउंड्री वॉल बढ़ाने की बात कह रहे हैं, तो पुलिस ने भी यहां अपनी गस्त बढ़ा दी है, लेकिन अब तक कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा है.खंडवा शहर में स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग की तरफ से संचालित सीनियर कन्या छात्रावास है. जिसमें कक्षा 9वीं से लेकर कॉलेज में पढॉने वाली 100 से अधिक छात्राएं रहती है. इस छात्रावास से कुछ दूरी पर अन्य छात्रावास भी बने हुए है, लेकिन इस कैंपस में कॉर्नर पर सीनियर कन्या छात्रावास बना हुआ है. जिसके एक अनुपयोगी खंडहर हो चुकी इमारत और उजाड़ पड़ा मैदान है, तो होस्टल के पिछले हिस्से में एक नाला है. छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल के पिछले हिस्से में बनी बाउंड्री वाल की हाइट काफी कम है. जिसे आसानी से फांद कर कोई भी हॉस्टल परिसर में प्रवेश कर सकता है. ऐसे माहौल में हॉस्टल में रहने वाली लड़कियाँ अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है. आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 5 फीट से ज्यादा हाइट बाउंड्री की है. इसकी हाइट और बढ़ाने के निर्देश दे दिए है.

.

Recent Stories