15वें दिन भी फिल्म Pathaan मचा रहा गदर, Worldwide Collection पहुंचा 879 करोड़ के पार …

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी कमाई के मामले पठान (Pathaan) ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दिया है.बता दें, फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर 65.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई 8.55 करोड़ और मंगलवार को 7.95 करोड़ रही. फिल्म पठान के 15वें (Pathaan Box Office Collection Day 15) दिन का कलेक्शन भी अब सामने आ गया है. शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 15वें दिन यानी दूसरे बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.05 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ फिल्म भारत में 453.25 करोड़ के बड़े आंकड़े को भी पार कर गई है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 879 करोड़ रुपए कमा लिए

.

Recent Stories