जन्मदिन का ‘जानलेवा जश्न’,VIDEO: केमिकल वाला स्प्रे करना पड़ा महंगा, बर्थडे बॉय के मुंह में लगी आग

भोपाल। बर्थडे हर इंसान के लिए खास दिन होता है। आज के समय में बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday celebrate) करने के तरह-तरह की ट्रेंड सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया में आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें कई बड़े हादसे दिखते हैं। एक ऐसा ही वीडियो राजधानी भोपाल से सामने आया है। जिसमें एक बर्थडे पार्टी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ गई। सेलिब्रेशन के दौरान केमिकल वाला स्प्रे करने से बर्थडे बॉय के मुंह में आग लग गई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल, राजभोज ब्रिज पर हैप्पी बर्थडे का जश्न मानना एक युवक को भारी पड़ा गया। युवक अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए जन्मदिन मना रहा था। लेकिन दोस्तों की गलती ने उसे मौत के मुंह तक ले गया। हुआ यूं कि केक और केमिकल वाला स्प्रे करने से बर्थडे बॉय के मुंह में आग लग गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो और रिल्स बनाने के शौकीनों का VIP रोड अड्डा बना हुआ है।

.

Recent Stories