शिक्षक या शैतान ? हेडमास्टर की बर्बर्ता, बच्चों को लाठी से पीटा, तीसरी क्लास के छात्र ने रो-रो कर बताया अपना दर्द, कहा- रोज ऐसे मारते हैं…

मुंगेली. शासकीय प्राथमिक शाला करही धपई से शिक्षक की बर्बर्ता का मामला सामने आया है. जहां प्रधानपाठक ने की तीसरी कक्षा के छात्रों की लाठी से पिटाई कर दी. जिसके बाद रोते-रोते अपना दर्द बयां करते हुए बच्चों का वीडियो सामने आया है. हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.इधर मामले को लेकर युवा कांग्रेस सामने आ गई है. संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले की डीईओ से लिखित शिकायत की है. जिस पर डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

.

Recent Stories