Monday, February 16, 2026

 डीयू, ऑयल इंडिया लिमिटेड सहित अनेक विभागों में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

सरकारी क्षेत्र के कई संस्थान और विभाग ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।

ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

ऑयल इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे उम्मीदवार और अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन ऑयल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर जाकर कर सकते हैं।
.

Recent Stories