चेन स्नेचिंग करने वाला ईगल गैंग ‘पिंजरे’ में बंद, पॉश कॉलोनियों में वॉक करने वाली महिलाओं की करते थे रेकी

रायपुर. राजधानी में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाली महिलाओं के लिए भय का पर्याय बन चुके चैन स्नचिंग गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गैंग के 4 शातिर लुटेरो के गिरफ्तार कर उनके पास से लुट के 5 चेन और वारदात में प्रयुक्त दुपहिया वाहन जब्त किया है.खुलासे करते हुए एएसपी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि शातिर लुटेरे शहर की रिहायशी पॉश कॉलोनियो में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाली अकेली महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे. इन शातिर लुटेरे शहर के अंवति विहार, टैगौर नगर और मौदहापारा इलाको में 5 चेन स्नेचिंग की वारदातो को अंजाम दे चुके थे. गिरफ्तार आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाको के ही रहने वाले हैं और महंगी बाइक और महंगे मोबाइल फोन की किश्ते चुकाने के लिए लुट की वारदात को अंजाम देते थे.

.

Recent Stories