इटारसी। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी जिले से युवती और महिला के बीच लड़ाई का वीडियो सामने आया है. नीमबाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक युवती और रिश्तेदार महिला के बीच पारिवारिक मामले को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच आपस में जमकर थप्पड़ और लात-घूंसे चले. दोनों का विवाद होता देख सड़क पर तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई. जिससे यातायात भी बाधित हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.दरअसल जींस टीशर्ट पहनी और कंधे पर बैग टांगी युवती नीमबाडा क्षेत्र में आई थी, तभी उसकी नजर उसकी रिश्तेदार महिला पर पड़ गई. दोनों जब एक दूसरे के सामने पड़ गए, तो पहले उनमें जमकर विवाद हुआ. महिलाओं का विवाद देख तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई. उनका विवाद चंद मिनट में ही भड़क गया और दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. दोनों गाली गलौच पर उतर आई और उनमें जमकर मारपीट शुरू हो गई.


