बिलासपुर. जिले में एक भीषण हादसा हुआ है. जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जिसके बाद कार में आग लग गई. वहीं वैन्यू कार में सवार तीन से चार लोगों की मौत हो गई है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि सवार व्यक्ति कार से बाहर नहीं निकाले जा सके. ये हादसा बीती रात 1-2 बजे के आसपास की बताया जा रहा है.


