शराब प्रेमी का दर्द भरा खत: ‘कलेक्टर साहब… भटकना पड़ता है… दीजिए ये सुविधा’… जन चौपाल से पत्र वायरल, जानिए क्या हैं मांगें

सरगुजा। सोशल मीडिया पर एक शराब प्रेमी का खत तेजी से वायरल हो रहा है. आपने कई बार कलेक्टर की जन चौपाल में आम लोगों से उनकी समस्याओं के समाधान की गुहार लगाते हुए देखा होगा, लेकिन मंगलवार को सरगुजा कलेक्टर की जन चौपाल में ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर अधिकारी भी हैरान रह जाएंगे.

दरअसल, एक व्यक्ति ने जन चौपाल में शराब पीने वालों के लिए दुकान में सभी सुविधाओं से युक्त शेड बनाने की मांग की. पत्र में तर्क दिया गया कि शेड उपलब्ध नहीं होने के कारण शराब प्रेमियों को भटकने के साथ-साथ घोर अपमान का भी सामना करना पड़ता है. कलेक्टर की जन चौपाल में आया यह पत्र अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रत्येक मंगलवार को जन चौपाल लगाकर कलेक्टर आम लोगों से सीधे मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं. 17 जनवरी को सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार हर मंगलवार की तरह जन चौपाल में आम लोगों की समस्याएं जान रहे थे.शिकायतों की फेहरिस्त में एक ऐसी शिकायत भी आई, जिसने सभी अधिकारियों का ध्यान खींचा। अंबिकापुर के गांधीनगर के वार्ड नंबर 3 में रहने वाले समाजसेवी सुजान बिंद ने जन चौपाल में शराब प्रेमियों की समस्या कलेक्टर को पत्र के माध्यम से रखी.

.

Recent Stories