छत्तीसगढ़ में प्लेयर्स के बीच जमकर मारपीट VIDEO:स्टेडियम-हॉस्टल की खिड़कियों के कांच तोड़े, महिला खिलाड़ियों से भी बदतमीजी; पुलिस ने मुख्य आरोपी को बचाया

बिलासपुर में आयोजित नेशनल कराते प्रतियोगिता के दौरान स्टूडेंट्स के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे भी चलाए। बाद में उन्होंने हॉस्टल के रूम में तोड़फोड़ भी की। इस पूरे मामले में जिस खिलाड़ी प्रणय शर्मा ने विवाद शुरू किया, पुलिस ने FIR में उसका नाम नहीं लिखा जबकि उसके खिलाफ 3 लिखित शिकायतें की गई। इसे लेकर सरकंडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, यहां अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की मेजबानी में सरकंडा के बहतराई स्थित स्टेडियम में यूनिवर्सिटी लेवल की नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यह विवाद और हंगामा हुआ। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खिलाड़ी मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान छात्रों ने वालिंटियर्स, सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी। यहां रुकी महिला खिलाड़ियों उनकी कोच से भी कुछ खिलाड़ियों ने दुर्व्यवहार किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पंजाब के तीन खिलाड़ियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया था। अटल यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए राष्ट्रीय महाविद्यालयीन कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सरकंडा क्षेत्र के बहतराई स्थित स्टेडियम में हो रहा है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ी भी आए हैं। बुधवार की शाम खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में जमकर मारपीट करने लगे।

.

Recent Stories