रायपुर. पिछले महीने ही नागपुर से बिलासपुर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) मवेशी से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया है. यह घटना सोमवार को नागपुर से बिलासपुर जाते समय मूड़ीपार-परमालकसा स्टेशन के बीच हुई है. इस हादसे में वंदे भारत के इंजन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है.


