चोर ने भेदा किला, कीमती सामान और मूर्ति पर मारा हाथ, ग्राहक की तलाश में पहुंचा सलाखों के पीछे…

कांकेर. इतिहास में कभी अंग्रेज भी जिस राजमहल के किले को भेद नहीं पाए थे, आज चोर राजमहल के बेशकीमती सामन और मूर्तियों की चोरी कर बेच रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने राजमहल से चोरी हुई मूर्ति के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक के पास से पुलिस ने एक प्राचीन मूर्ति भी बरामद किया है. आरोपी युवक मूर्ति को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था. इस दौरान पुलिस ने राजमहल के चौकीदार की मदद से उसे दबोच लिया. आरोपी के पास से बरामद मूर्ति काफी प्राचीन मूर्ति बताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है.बता दें कि, 8 जनवरी 2021 को रियासत कालीन मेला के दिन आरोपी ने राजमहल में घुसकर बेशकीमती प्राचीन अष्ट धातु की मूर्ति की चोरी कर उसे बेचने की फिराक में था, जिसे राजमहल के एक चौकीदार ने दुकान में बेचते हुए मूर्ति के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है. आरोपी के पास से बरामद मूर्ति हजारों साल पुरानी मूर्ति है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में लाखों रुपए आंकी जा रही है.

.

Recent Stories