रायपुर. एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ. नितिन नागरकर ने केंद्र सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है. डाॅक्टर नागरकर 31 मार्च तक ही पद पर रहेंगे. वे 2012 से लगातार डायरेक्टर पद पर पदस्थ थे. वहीं उनके इस्तीफा देने के बाद अब नए डायरेक्टर चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर ने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है. 31 मार्च मेरा एम्स में अंतिम दिन होगा. वैसे भी मेरा कार्यकाल खत्म होने वाला था. अब जल्द ही एम्स रायपुर को नए डायरेक्टर का इंतजार है. नए डायरेक्टर चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.


