हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा:कुरुक्षेत्र में कांग्रेसी समर्थक पुलिस से भिड़े, पानीपत में पुलिसकर्मी ने यात्रा की गाड़ी का शीशा तोड़ा

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज करनाल के बाद अब कुरुक्षेत्र में चल रही है। कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के करीब जाने को लेकर कांग्रेसी वर्करों और पुलिस के बीच हलकी झड़प हुई। पुलिस ने धक्का देकर कांग्रेसी समर्थकों को वहां से दूर खदेड़ा।

वहीं पानीपत में पुलिस कर्मी ने भारत जोड़ो यात्रा की गाड़ी तोड़ दी। वहां यात्रा की पिकअप गाड़ी पर VVIP पास लगा हुआ था। जिसकी वजह से जाम लगा हुआ था।

वहीं राहुल की यात्रा सुबह 6 बजे करनाल के तरावड़ी से हुई। धुंध व हलके अंधेरे में राहुल गांधी पैदल चले। रास्ते में राहुल गांधी को टीशर्ट में देख कांग्रेस समर्थकों ने कपड़े उतारकर डांस किया।

इससे पहले दोपहर में करनाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्या का संगठन है। भाजपा पूजा का संगठन है। पूजा 2 तरीके की होती है। नॉर्मली पूजा भगवान के पास जाकर होती है। RSS की पूजा अलग है।

वह चाहता है कि जबरन उनकी पूजा हो। मोदी जी चाहते हैं कि जबरन उनकी पूजा हो। देश में सब लोग उनकी पूजा करें। उसका रिस्पॉन्स तपस्या ही हो सकती है। कांग्रेस की तपस्या में कमी हो गई थी, यात्रा से उसे पूरा कर रहे हैं।

.

Recent Stories