Monday, December 8, 2025

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर अखिलेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे:अफसर ने चाय का ऑफर दिया तो बोले- आप जहर दे दोगे, मुझे भरोसा नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को अचानक लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। वह वहां कैंटीन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। उनके हाथ में एक लिफाफा था। पार्टी ने ट्विटर हैंडल से अखिलेश के पुलिस मुख्यालय पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही लिखा- पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अब भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं।

दरअसल, रविवार सुबह लखनऊ में सपा के ट्विटर टीम के मेंबर और पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद पार्टी ने इसकी जानकारी दी। सपा ने मनीष की गिरफ्तारी को निंदनीय और शर्मनाक बताया है। अखिलेश के अचानक मुख्यालय पहुंचने को मनीष की गिरफ्तारी से जोड़कर बताया जा रहा है।

.

Recent Stories