पेड़ के डाल पर लटक रही थी लाश, इलाके में फैली सनसनी

कवर्धा। समनापुर के बबुल बगीचा में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार व्यक्ति कवर्धा शहर के वार्ड नं 16 का रहने वाला था, जिसका नाम कन्हैया बताया जा रहा है. फिलहाल पूरे मामले में थाना कोतवाली की टीम जुटी हुई है. वहीं पेड़ में लाश मिलने की कहानी से कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं

.

Recent Stories