दवा की दरकार: शराब पिलाकर बेटे का दर्द दूर कर रहा बेबस पिता, इलाज के पैसे नहीं, पैर कटने से कर्ज में डूबा परिवार, बिक गए घर के जेवरात

गरियाबंद। य तस्वीरें मजबूरी की हैं, ये तस्वीरें बेबसी की हैं, इन तस्वीरों में बदकिस्मती है, इन तस्वीरों में जिंदगी पर कहर बनकर टूटी आफत है, जो एक पिता के हाथों में शराब की शीशी और बेटे के मुहं में नशे की घूंट है. कटे पांव में जब दर्द उठता है, तो बेटा कराह उठता है और पिता का कलेजा कांप जाता है. बेटे की कराह परिवार के आखों में आंसू परोस रहा है. बेबस और लाचार पिता को मदद की दरकार है, जो काश इनकी नर्क में जाती जिंदगी में खुशियों की चमक दे सके.दरअसल, ये तस्वीरें छत्तीसगढ़ के गरियाबंद की हैं. जहां गरीब परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है. इलाज के अभाव में बीमारी से बड़े बेटे की मौत हो गई, तो सड़क दुर्घटना में घायल छोटे बेटे के पांव काटने पड़े. मुश्किल से गुजारा के बीच बेटे का परिवार इलाज करा रहा है. हालात ऐसे भी बनते हैं कि कभी कभी महंगे दवा के अभाव में दारू पिलाकर बेटे का दर्द दूर करते हैं.

.

Recent Stories