गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के मरवाही ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरौर में चल ही राम कथा के दौरान भालू के आने और प्रसाद लेने का वाकया सामने आया है. बीते दिन रामकथा का वाचन हो रहा था. इसी दौरान एक वयस्क भालू यहां के पंडाल पहुंच गया. बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वहां रखे भोजन यानी प्रसाद को खाने लगा
इसी समय पंडाल में मौजूद ग्रामीणों के द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया, जो कि बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. भालू का इस तरह रामकथा में आना और प्रसाद खाकर बिना किसी नुकसान किए वहां से चले जाना चर्चा का विषय बना हुआ है.
हालांकि यहां के ग्रामीणों का कहना है कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब भालू इस तरह से बस्ती के बीच मे पहुंच जाते हैं. गांव वालों ने इस दौरान भालू से उचित दूरी बना कर रखी हुई थी, ताकि किसी भी प्रकार से कोई मुठभेड़ न हो. दूर से वीडियो बनाते रहे.


