सीपत :– नयनतारा शर्मा कालेज पंधी के बीए प्रथम वर्ष के छात्र रीतेश यादव का चयन जुडो के 73 कि.ग्रा के ग्रुप में अटलबिहारी बाजपेयी युनिवर्सिटी बिलासपुर की टीम के लिए हुआ है | लवली प्रोफेसनल युनिवर्सिटी जालंधर (पंजाब) में होने वाले आल इंडिया इन्टर युनिवर्सिटी जुडो प्रतियोगिता में भाग लेकर अटल बिहारी वाजपेयी युनिवर्सिटी बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेगा | नयनतारा शर्मा कालेज पंधी में बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसका सुखद परिणाम है कि नयनतारा शर्मा कालेज पंधी के स्थापना के प्रथम वर्ष में ही छात्र रितेश यादव का चयन नेशनल के लिए हुआ है | कालेज के डायरेक्टर इंजीनियर प्रांजल धर शर्मा(दीवान) ,फाउन्डर मेम्बर शिक्षाविद नयनतारा शर्मा ,अविनाश धर दीवान समिति सदस्य डाक्टर नमिता द्विवेदी ने उपरोक्त उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रितेश यादव को बधाई दी व राष्ट्रीय स्तर में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनने की कामना किए हैं|


