विवाहित ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा – मेरे पति को मत फंसाना

मुंगेली। जिले के लोरमी इलाके में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है- ”मुझसे एक गलती हो गई है, इसलिए मैं बाबा जी के पास जा रही हूं, मेरे पति को मत फंसाना, उन्हें तो कुछ पता ही नहीं है”। मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय संजना कुमारी अपने पति और 4 साल की बेटी के साथ रहती थी। गुरुवार को उसका शव फांसी पर लटकता हुआ मिला था। बुधवार रात खाना खाकर जब पति और बच्ची सो गई, तो महिला ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति जब गुरुवार को सुबह उठा, तो उसे पत्नी कमरे में नहीं दिखाई दी, वहीं दरवाजा भी बाहर से लगा हुआ था। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी भाभी को आवाज लगाई। आवाज सुनकर भाभी घर पर आई और दरवाजा खोला।

.

Recent Stories