रायपुर। असली नोट के बदले तीन गुना नकली नोट देने का झांसा दे रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ग्राहक बनकर दो लाख 50 हजार 900 रुपये के साथ शिव प्रसाद मनहरे निवासी रामकरौवाडीह थाना जैजैपुर और पराग रात्रे निवासी मालखरौदा जिला शक्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हजार के 93 नोट, पांच सौ के 93 नोट एवं सौ के 184 जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूनाभठ्ठी स्थित बालाजी किराना स्टोर के पास दो व्यक्ति जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसपर पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची। दो हजार, 500 और 100 के नोट देकर उनसे नोट ली। जब नोट को देखा तो वह असली की तरह ही दिखने वाले जाली नोट थे। जिस पर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे और पराग रात्रे निवासी शक्ति का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास 2000, 500 और 100 रुपये के जाली नोट जैसा दिखने वाला नोट रखा होना पाया गया। पुलिस ने उसे जब्त कर गंज में अपराध कायम किया गया।


