जांजगीर जिले में बदमाशों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया है। यहां महाशिवरात्रि के दिन लोग भोले की बारात निकाल रहे थे। इसी बारात में ये बदमाश भी शामिल हो गए और 3 लोगों पर ब्लेड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इतना ही नहीं इन्होंने मिलकर भरी भीड़ के सामने युवक को लात-घूंसों से जमकर पीटा भी है। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सक्ती नगर में रेलवे स्टेशन से राधा कृष्ण मंदिर तक शिव भक्तों ने भगवान शंकर की बारात निकाली थी। ये बारात देर शाम को निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। वहीं बारात देखने भी आस-पास के लोग समेत महिलाएं भी शामिल हुई थीं। बारात के मद्देनजर पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई थी।


