12 साल की लड़की से गैंगरेप:2 युवक बहलाकर ले गए, फिर 3 दिन तक किया रेप; दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्त में आरोपी।सरगुजा जिले में 12 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की को उसके ही पहचान के 2 युवक बहलाकर ले गए थे। इसके बाद बारी-बारी से 3 दिन तक उससे रेप किया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को लड़की को गांव के ही रोहित मिंज(20) और बिमलेश खेस(20) बहलाकर ले गए थे। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया गया कि लड़की 9वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रह रही थी।

शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन लड़की घर के बाहर थी। तभी आरोपी पहुंचे थे। आस-पास के लोगों ने ही परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

.

Recent Stories