गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग की है। इसमें गृह सचिव, NIA,CRPF-BSF के अधिकारी और LG मनोज सिन्हा मौजूद रहे।
यह मीटिंग जम्मू के सिधरा में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद बुलाई गई है। इसमें 4 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद ही, गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया।

ट्रक में आए आतंकी
4 आतंकी एक ट्रक से सिधरा आए थे। आतंकियों की खबर लगते ही सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर लिया। सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकी जिस ट्रक से आए थे, उसमें भी आग लग गई है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। अभी ट्रक मालिक की पहचान नहीं हो सकी है।


