देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव 1 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं।
वहीं, रामपुर में भाजपा को सपा टक्कर दे रही है। यहां सपा की तरफ से आजम खान के करीबी आसिम रजा चुनाव लड़ रहे हैं। खतौली में शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है।
इधर, राजस्थान की सरदारशहर सीट में कांग्रेस से अनिल शर्मा और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर से कांग्रेस की सावित्री मंडावी आगे चल रही हैं। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट में JDU के मनोज कुशवाहा आगे हैं।
पहले देखें, किस सीट पर कौन आगे…
| सीट | राज्य | आगे | पीछे |
| मैनपुरी लोकसभा | यूपी | डिंपल यादव (सपा) | रघुराज शाक्य (भाजपा) |
| रामपुर | यूपी | आसिम रजा (सपा) | आकाश सक्सेना (भाजपा) |
| खतौली | यूपी | मदन भैया (सपा-RLD) | राजकुमारी सैनी (भाजपा) |
| कुढ़नी | बिहार | मनोज कुशवाहा (JDU) | केदार गुप्ता (भाजपा) |
| भानुप्रतापपुर | छत्तीसगढ़ | सावित्री मंडावी (कांग्रेस) | अकबर कोर्राम (निर्दलीय) |
| सरदारशहर | राजस्थान | अनिल कुमार (कांग्रेस) | लालचंद (आरएलपी) |
| पदमपुर | ओडिशा | बर्षा सिंह बरिहा (बीजेडी) | प्रदीप पुरोहित (भाजपा) |
उपचुनाव काउंटिंग के अपडेट्स…
- मैनपुरी में डिंपल यादव ने 1 लाख वोटों से बढ़त बना ली है। यहां BJP के रघुराज शाक्य से डिंपल का मुकाबला है।
- रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने अब पिछड़ गए हैं। यहां उनका मुकाबला आजम के करीबी आसिम रजा से है।
- खतौली में रालोद प्रत्याशी मदन भैया 7000 वोटों से आगे चल रहे हैं। विक्रम सैनी की पत्नी और BJP कैंडिडेट राजकुमारी सैनी फिर पिछड़ गई हैं।
- राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- कुढ़नी सीट में भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू के मनोज कुशवाहा से है।
- भानुप्रतापपुर सीट में अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की सावित्री मंडावी 14,418 वोटों से आगे चल रही हैं।


