Sunday, February 15, 2026

छत्तीसगढ़ के अमनज्योति को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार:खुद तैरना नहीं आता था, लेकिन जान पर खेलकर दोस्त को बचाया

छत्तीसगढ़ के अमन ज्योति जाहिरे को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार वर्ष-2021 प्रदान करने की घोषणा हुई है। कोरबा के अमन ज्योति ने झरने में गिर गए अपने दोस्त को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दिया था। छत्तीसगढ़ की ओर से भेजे गए नामों में से भारतीय बाल कल्याण परिषद ने अमन ज्योति का नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुन लिया है। पुरस्कार समारोह की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

बताया गया, कोरबा के रहने वाले 15 वर्षीय अमन ज्योति ने अपने से उम्र में बड़े एक छात्र की जान बचाई थी। एक अगस्त 2021 को फ्रेंडशिप डे था। ऐसे में छात्रों का एक दल कोरबा शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पिकनिक स्पॉट परसखोला बांध गया था। वहां झरने में हाथ-पैर धोने गए एक छात्र आशीष ठाकुर का पैर फिसल गया। वह झरने में गिर गया और पानी में बहने लगा। खतरनाक फिसलन वाली चट्टान और पानी की तेज धार में आशीष को बहते देख सभी मित्र घबरा गए।

आसपास के लोग भी आशीष को बचाने के लिए शोर मचाकर मदद मांगने लगे। इसी बीच अमन ज्योति ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पानी में छलांग लगा दी और चट्टानों पर पानी की तेज धार में फिसलते हुए आशीष को रोक लिया। उसने अपनी सूझबूझ से किसी तरह आशीष को खींचकर बाहर लायाा। इसके बाद वह दोस्तों की मदद से घायल और बेहोश आशीष को अस्पताल भी पहुंचाया।

.

Recent Stories