प्रयागराज, प्रयागराज शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर हंडिया-उतरांव के बीच टवेरा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मौत की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्ची है। यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं जो प्रयागराज के सोरांव इलाके के शिवगढ़ सराय लाल से विंध्यांचल जा रहे थे। सुबह करीब पौने सात बजे हंडिया में सुजौला गांव के निकट बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार पलट गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला जख्मी है।सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही करीब साढ़े नौ बजे आईजी रेंज प्रयागराज राकेश सिंह भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस से दुर्घटना का ब्यौरा लिया।खबर पाकर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला तो पता चला कि कई लोगों की जान चली गई है। सभी शवों को एसआरएन अस्पताल के चीरघर में रखकर परिवार को सूचना दी गई।


