शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद होंगे

शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद हो जाएंगे। केदारनाथ में बाबा केदार की वैदिक मंत्रोचार और पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। उधर, दोपहर करीब 12 बजे यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे और माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।

.

Recent Stories