Saturday, February 14, 2026

15 एएसआई का तबादला

कोरबा। बिलासपुर रेंज के एक ही जिलों में लंबे समय से जमे एएसआई स्तर के 85 अफसरों का बिलासपुर रेंज स्थापना बोर्ड ने अलग-अलग जिलों में तबादला किया है। इसमें जिला पुलिस बल कोरबा में ढाई साल से ज्यादा समय से पदस्थ 15 एएसआई का तबादला पडोसी जिलों में किया गया है।
इसमें क्रमश: गणेशराम महिलांगे, अलफोस टोप्पो, विभव तिवारी, सुदामा प्रसाद पाटले, संतराम सिन्हा को बिलासपुर, भागीरथी चौधरी, विनोद खांडे, राजेंद्र प्रसाद राठौर, विष्णु प्रसाद यादव को रायगढ़, मंगतूराम मरकाम, कृष्ण कुमार राठौर, भागवती खांडेकर, नीलम केरकेट्टा, सुरेश कुमार जोगी को जांजगीर-चांपा व आजूराम गोड़ को मुंगेली भेजा है। इसी तरह पडोसी जिलों में पदस्थ 10 अफसरों को कोरबा भेजा है।

.

Recent Stories