रूस ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो जारी कर क्रीमिया से अपने सैन्य अभ्यास को समाप्त करने की घोषणा तो जरूर की है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को रूस पर कतई भरोसा नहीं है। उन्होंने शुक्रवार रात टीवी पर अपने संबोधन में कहा है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की पूरी तैयारी कर चुका है। उन्होंने दावा किया कि सहयोगी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत के बाद हमारे पास रूस की तैयारी के बारे में पुख्ता खुफिया सूचनाएं हैं।
वहीं एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन की सीमा पर अभी भी 40 प्रतिशत रूसी सैनिक हमले की स्थिति में तैनात हैं। इस बीच रूस के हमले के आशंका के मद्देनजर यूक्रेन में आर्थिक संकट गहराने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर वी पुतिन एक बार फिर यूक्रेन को अस्थिर करने और यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने में लगे हैं। वहीं मध्य एशियाई देशों में आर्थिक, वित्तीय और सामाजिक दबाव बढ़ने की आशंका होने लगी है।
read more एयर गन रखकर बना रहे थे वीडियो, 3 युवक गिरफ्तार
यूक्रेन में आर्थिक संकट बढ़ने लगा
बॉर्डर पर रूसी सैनिकों की तैनाती से यूक्रेन में तनाव पसरा हुआ है। एक तरफ जहां देश पर युद्ध का खतरा मंडरा रहा है, वहीं देश पर आर्थिक संकट भी छाने लगा है। कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अध्यक्ष और पूर्व आर्थिक विकास मंत्री टिमोफिए मायलोवानोव के एक बयान के मुताबिक उनकी संस्था ने अनुमान लगाया है कि इस संकट की वजह से पिछल कुछ हफ्तों में ही यूक्रेन ने ‘कई अरब डॉलर’खर्च कर दिए हैं। यदि युद्ध हुआ या लंबी घेराबंदी हुई तो स्थिति और खराब हो सकती है।