रायपुर. ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑपरेशन चलाकर 28 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 24 लैपटॉप, मोबाइल 75, राउटर 4, राउटर पावर केबल 2, एक्सटेंशन बाॅक्स 6, एटीएम कार्ड 97 और 70 सिम कार्ड जप्त किया है. साथ ही 97 खातों में 40 लाख से अधिक की राशि होल्ड कराई गई है.
बता दें कि, महादेव ऑनलाइन बुकिंग एप बुक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा का संचालन किया जा रहा था. जिसके बाद पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, छिंदवाड़ा और भिलाई -दुर्ग टीम भेजकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


