10 जनपथ पर सोनिया-गहलोत की मीटिंग शुरू:दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव; बोले- कल नामांकन करूंगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक शुरू हो गई है। राजस्थान के लिहाज से यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राजस्थान पर भी फैसले का ऐलान किया जा सकता है।दिग्विजय थोड़ी देर में गहलोत और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 1-2 दिन के अंदर राजस्थान का मामला सुलझ जाएगा। वेणुगोपाल ने सोनिया से मुलाकात के बाद यह बात कही।

राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के बागी तेवरों के बाद सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नाराज हैं। विधायक दल की बैठक के बहिष्कार और गहलोत के समर्थक मंत्रियों के बयानों को ऑब्जवर्स की रिपोर्ट में हाईकमान के आदेशों का उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किए हैं।

 

नोटिस जारी होने के बाद अब गहलोत भी पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे। गहलोत खेमा प्रभारी अजय माकन पर पक्षपात करने और सचिन पायलट को फेवर करने का खुलेआम आरोप लगा चुका है। गहलोत राजस्थान में CM रहेंगे या उन्हें अध्यक्ष का नॉमिनेशन करवाया जाएगा इन दोनों पर फैसला होगा

.

Recent Stories