राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम में दोस्ती कर बुलाया कैफे

रायपुर। राजधानी के समता कॉलोनी स्थित कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चंगोराभाठा निवासी 14 वर्षीय नाबालिग को शराब पिलाकर कैफे में आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया. कैफे संचालक और आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, उरला निवासी आरोपी ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर चंगोराभाठा निवासी 14 साल की नाबालिग को वसाखी कैफ़े बुलाया था, जहां आरोपी ने शराब पिलाने के बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना के बाद कैफे संचालक को पीड़िता को उसके घर छोड़ने का कहकर आरोपी मौके से फरार हो गया. कैफे संचालक ने पीड़िता के कहने पर उसे वीआईपी रोड पर छोड़ दिया, जहां से पीड़िता के परिजन उसे अपने घर ले गए. पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है.

आजाद चौक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. नाबालिग के मुताबिक, आरोपी समता कॉलनी के कैफे वसाबी में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पूरी घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पूरे मामले की विवेचना कर कैफे संचालक से भी पूछताछ की गई है.

.

Recent Stories