ललित मोदी और सुष्मिता सेन के अलग होने के कयास:पूर्व IPL चेयरमैन ने सोशल मीडिया से हटाया सुष्मिता का नाम; डिस्प्ले पिक्चर भी बदली

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप के कयास लगने लगे हैं। दरअसल, ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के बायो से सुष्मिता का नाम हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उनके साथ वाली डिस्प्ले पिक्चर भी बदल दी है।

उनके बायो में बस IPL फाउंडर और मून लिखा हुआ है। इसे देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। हालांकि सुष्मिता और ललित ने अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

ललित ने पिछले महीने अपनी प्रोफाइल फोटो बदली थी। इस फोटो में उनके साथ सुष्मिता सेन थीं। उसके बाद ललित ने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था, ‘फाइनली नए जीवन की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, ‘माई लव’ सुष्मिता सेन के साथ।’ मोदी ने इसके साथ सुष्मिता के इंस्टा अकाउंट को भी टैग किया था।

.

Recent Stories