सारंगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…:नए जिले का करेंगे उद्घाटन; रोड शो में उमड़ी भीड़, CM को फलों से तौला गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारंगढ़ पहुंच गए हैं। आज यहां वे छत्तीसगढ़ के 30वें जिले के रूप में सारंगढ़-बिलाईगढ़ का उद्घाटन करेंगे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके रोड शो में लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ी है। लोग भूपेश भइया जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल भी लोगों का अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकार कर रहे हैं।

इससे पहले मुस्लिम जमात सारंगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शुभारंभ के मौके पर रोड शो के दौरान नृत्यश्री धारा इंस्टीट्यूट (रायपुर) के छोटे-छोटे बच्चों ने करमा लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री को बेंगलुरू से निर्मित और तिरुपति बालाजी में चढ़ाए गए मुकुट, शॉल और माला भेंटकर स्वागत किया गया। मुकुट का निर्माण कांजीवरम सिल्क साड़ी द्वारा किया गया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। रोड शो के दौरान राइस मिल एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुष्प माला से आत्मीय स्वागत किया। रोड शो में लाखों की भीड़ है। लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य भी कर रहे हैं और झाल-मंजीरे बजा रहे हैं।

सीएम को फलों से तौला गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फलों से तौला गया। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ है।

.

Recent Stories