Saturday, February 14, 2026

IPL ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के 5 खिलाड़ियों से उम्मीद:2017 के बाद प्रदेश का कोई भी प्लेयर खरीदा नहीं गया, पहले भी एक ही खेला

chhattisgarhgaurav.in/ IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शनिवार को शुरू होने जा रहा है। ये प्रक्रिया 13 फरवरी तक चलेगी। ऑक्शन बेंगलुरु में होगा। इस बार नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। जिसमें 355 अनकैप्ड प्लेयर्स और 228 कैप्ड प्लेयर्स शामिल होंगे। खास बात ये है इस बार छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ियों को शामिल होने का मौका मिला है। इसमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह शामिल हैं।

read more शासकीय राशि के कार्य व खर्च पर उठे सवाल, भौतिक सत्यापन की मांग

छत्तीसगढ़ से लगभग 20 खिलाड़ियों ने नीलामी में शामिल होने के लिए फॉर्म भरे थे। इसमें से केवल पांच खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए। इन सभी खिलाड़ियों का चयन सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। हरप्रीत की बेस प्राइज 40 लाख, जबकि अन्य चार खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 लाख रुपए है।

read more दूसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे डंपर आपरेटर , सौंपा मांग पत्र, गेवरा खदान का काम हो रहा प्रभावित , 10 आपरेटर किए गए है निलंबित

साल 2017 से कोई नहीं खेल पाया IPL
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार IPL ऑक्शन तक का सफर तय कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई प्लेइंग इलेवन तक नहीं पहुंच सका। 2017 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खिलाड़ी शुभम अग्रवाल को गुजरात लॉयंस ने टीम में शामिल किया था। उन्होंने IPL के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद से अब तक प्रदेश के एक भी खिलाड़ी को खरीदा नहीं गया है।

.

Recent Stories